शादी में हर्ष फायरिंग बनी मौत का कारण! पंजाब में युवक की मौत, रुद्रपुर के पार्षद पर आरोप, पुलिस तलाश में
देवभूमि जन हुंकार : पंजाब के बलाचौर में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। समारोह के बीच अचानक चली गोली एक युवक के सीने में जा लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में सामने आया है कि फायरिंग निजी पिस्टल से की गई थी। इस मामले में उत्तराखंड के रुद्रपुर के पार्षद जॉनी भाटिया का नाम सामने आया है। आरोपी की तलाश में पंजाब पुलिस की टीम रुद्रपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ दबिश भी दी, लेकिन वह फरार मिला।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। इस घटना के बाद रुद्रपुर की राजनीति में भी हलचल मच गई है और मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
