15 मार्च को होगी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, प्रदेशभर में 110 केंद्र बनाए गए
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए वर्ष 2026 की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार कक्षा 6 में प्रवेश तथा कक्षा 7, 8, 9 और 11 में पार्श्व प्रवेश परीक्षा 15 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा प्रदेश के सभी विकासखंडों में स्थापित 110 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। कक्षा 6, 7 और 8 के लिए परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, जबकि कक्षा 9 और 11 के लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परिषद ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा के दिन सुबह 10:00 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अनिवार्य रूप से पहुंचें। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे परीक्षा तिथि 15 मार्च को सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
परिषद ने सभी अभ्यर्थियों और अभिभावकों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
