रिश्वतखोर
Spread the love

देहरादून में रिश्वतखोर JE गिरफ्तार: 80 हजार की डील करते ही विजिलेंस का छापा, रंगे हाथ दबोचा

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेई उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन देने और लोड बढ़ाने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था।

जानकारी के अनुसार, पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जूनियर इंजीनियर अतुल कुमार पर गंभीर आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए फ्लैट में बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के लिए जेई ने 80 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत मिलते ही विजिलेंस टीम हरकत में आई और पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू की। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया।

जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, विजिलेंस ने मारा छापा और आरोपी जेई को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अब जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि कहीं इस खेल में विभाग के अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं। विजिलेंस का कहना है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love