हल्द्वानी: वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की बैठक संपन्न, स्थापना दिवस व चुनाव को लेकर अहम निर्णय
हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति, हल्द्वानी की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार, 17 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे समिति कार्यालय (पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि संचालन महामंत्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया।
बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक परिषद के माननीय उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) नवीन वर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए।
समिति ने तय किया कि स्थापना दिवस 3 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे समिति कार्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, संस्थापक अध्यक्ष के चित्र पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा, वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष पूर्ण होने के चलते आगामी मई माह में समिति के चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी अप्रैल माह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने जानकारी दी कि इस आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन (एकल व युगल) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागियों से 19 मार्च 2026 तक समिति कार्यालय में अपना पंजीकरण कराने का अनुरोध किया गया।
साथ ही प्रत्येक जिले से उत्कृष्ट समाज सेवा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।
अंत में अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।
बैठक में इंदर सिंह निगल्टिया, दया किशन बल्यूटिया, प्रताप सिंह जन्तवाल, विष्णु सिंह रावत, एल.एम. लोहनी, बी.डी. जोशी, शंकर दत्त तिवारी, देवेंद्र सिंह खाती, डॉ. एच.डी. तिवारी, जगदीश बल्लभ शर्मा, मोहन चंद्र बुडलाकोटी, मदन सिंह बिष्ट, एस.के. अग्रवाल, गोविंद बल्लभ जोशी, ए.के. गोयल, के.के. कबड्वाल, मोहन सिंह जन्तवाल, एच.पी. जोसेफ, आनंद सिंह भाकुनी, श्रीमती भगवती बिष्ट, श्रीमती नीरू धवन, श्रीमती साधना दत्त, श्रीमती मीरा श्रौतिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

