ऊधमसिंहनगर पुलिस
Spread the love

ऊधमसिंहनगर पुलिस का अवैध शस्त्रों पर बड़ा प्रहार: 6 दिन में 21 गिरफ्तार, 31 तमंचे व पिस्टल बरामद

15 दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस की सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन करने वालों पर भी कड़ी नजर

ऊधमसिंहनगर। जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में 12 मार्च 2026 से शुरू हुए 15 दिवसीय अभियान के पहले 6 दिनों में ही पुलिस ने 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा 12 मार्च से 17 मार्च 2026 के बीच की गई कार्रवाई में कुल 19 अभियोग पंजीकृत किए गए, जबकि 31 तमंचे, 01 पिस्टल, 65 जिंदा कारतूस और 03 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध शस्त्रों की तस्करी और सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन, लहराने व फायरिंग जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके तहत पुलिस टीमें लगातार चेकिंग और दबिश अभियान चला रही हैं।

थाना/कोतवालीवार कार्रवाई का विवरण:

ट्रांजिट कैम्प: 3 अभियोग, 4 अभियुक्त, 11 तमंचे, 1 पिस्टल, 30 कारतूस, 3 खोखा

रुद्रपुर: 2 अभियोग, 3 अभियुक्त, 6 तमंचे, 21 कारतूस

कुण्डा व काशीपुर: 2-2 अभियोग, 2-2 अभियुक्त, 2-2 तमंचे व कारतूस

जसपुर, आईटीआई, बाजपुर, केलाखेड़ा, गदरपुर, दिनेशपुर, पंतनगर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा: प्रत्येक में 1-1 अभियोग, 1-1 अभियुक्त गिरफ्तार, 1-1 तमंचा व कारतूस बरामद

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

 


Spread the love