Spread the love

उत्तराखंड कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: विभागों का बंटवारा, कई अहम जिम्मेदारियां CM धामी के पास

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का औपचारिक बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं, जिससे शासन की मुख्य कमान सीधे उनके नियंत्रण में बनी रहेगी।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री धामी के पास सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग रहेंगे। ये सभी विभाग शासन-प्रशासन की रीढ़ माने जाते हैं, जिनके माध्यम से नीतिगत फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

मंत्रियों के विभागों में बदलाव

कैबिनेट फेरबदल के तहत कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग हटाकर यह जिम्मेदारी सुबोध उनियाल को सौंपी गई है। वहीं, गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग लेकर नए मंत्री भरत सिंह चौधरी को दिया गया है।

नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

कैबिनेट में शामिल नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—

खजान दास

समाज कल्याण
अल्पसंख्यक कल्याण
छात्र कल्याण
भाषा

भरत सिंह चौधरी

ग्राम्य विकास
लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (MSME)

मदन कौशिक

पंचायती राज
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
आयुष एवं आयुष शिक्षा
पुनर्गठन एवं जनगणना

प्रदीप बत्रा

परिवहन
सूचना प्रौद्योगिकी
सुशासन एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी
जैव प्रौद्योगिकी

राम सिंह कैड़ा

शहरी विकास
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
जलागम प्रबंधन
क्यों जरूरी था कैबिनेट विस्तार?

दरअसल, राज्य मंत्रिमंडल में लंबे समय से पांच पद खाली चल रहे थे। इनमें से तीन पद पहले से रिक्त थे, जबकि एक पद पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन और एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ। इन सभी विभागों का अतिरिक्त प्रभार अब तक मुख्यमंत्री के पास ही था।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love