

Drug Free Devbhoomi : रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, 317 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार!
रामनगर | उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ दबोच लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
22 मार्च 2026 को बैलगढ़ बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने UP21AL-4600 नंबर की गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में सवार युवक राज सागर (21 वर्ष) निवासी गूलरघट्टी, रामनगर के कब्जे से 317 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
👉 तुरंत कार्रवाई:
✔️ मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया
✔️ थाना रामनगर में FIR संख्या 81/26 दर्ज
✔️ धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में मुकदमा कायम
✔️ वाहन को भी सीज कर लिया गया
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



