भीमताल में आरोही संस्था का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ
भीमताल। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में आरोही संस्था द्वारा भीमताल ब्लॉक के पंचायत घर में एक दिवसीय स्वास्थ्य ओपीडी कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां उनकी विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। इसमें ब्लड टेस्ट, शुगर जांच और ब्लड ग्रुप की जांच प्रमुख रूप से शामिल रही। इस दौरान डॉ. ज्योत्सना पंत ने विशेष रूप से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया और उन्हें जागरूक किया।
इसके साथ ही TSDPL पंतनगर के सौरव मल्होत्रा व उनकी टीम तथा आरोही संस्था की हेमा बिष्ट के सहयोग से जीआईसी जंगलीयागांव में किशोरावस्था स्वास्थ्य सत्र का भी आयोजन किया गया। इस सत्र में किशोर-किशोरियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशाखा बिष्ट (GNM नर्स), सुशीला बिष्ट, जगदीश नयाल, प्रकाश पांडे, कार्यक्रम समन्वयक कवि कुमार और ऑपरेशन मैनेजर समीरन त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने भविष्य में गांव की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए हर माह स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा और आरोही संस्था के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में महेंद्र सिंह पड़ियार, देवेंद्र सिंह कुल्याल, त्रिलोक सिंह कुल्याल, प्रभारी प्रधानाचार्य बालम सिंह रैकवाल, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सिंह कुल्याल द्वारा किया गया।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
