पॉक्सो एक्ट
Spread the love

हरिद्वार: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट

हरिद्वार। उत्तराखंड के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी ने घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और पीड़िता को धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर क्षेत्र के एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां युवक ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक या किसी अन्य पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाकर पिला दी। किशोरी के बेसुध होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने घटना के दौरान किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। होश में आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और वहां से भाग निकला। डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुँचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (Rape), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love