Spread the love

जसपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलाह बरामद

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड में “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने 24 मार्च 2026 को पतरामपुर अंडरपास, सर्विस रोड कट जसपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

बरामदगी में क्या मिला

• 02 पंप एक्शन गन (12 बोर)
• 02 अवैध पिस्टल (.32 बोर)
• 10 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
• 01 स्विफ्ट डिजायर कार (UK04X6583)
पुलिस के अनुसार, आरोपी शमशेर सिंह के पास से एक पिस्टल और 5 कारतूस, जबकि सिमरनदीप सिंह के पास से भी एक पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, उनके वाहन की तलाशी लेने पर कार से दो पंप एक्शन गन भी बरामद हुईं।

 गिरफ्तार आरोपी

1. शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हाजिरो, थाना जसपुर
2. सिमरनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा
इस मामले में कोतवाली जसपुर में FIR संख्या 109/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love