हल्द्वानी में महिला तस्कर गिरफ्तार, 203 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत 60 लाख से अधिक
हल्द्वानी: उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसओजी व हल्द्वानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 25 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान बेलबाबा क्षेत्र के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता:
- कनिका पत्नी विजय
- निवासी: शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर
- उम्र: 40 वर्ष
पुलिस द्वारा अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया है। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
