मौत
Spread the love

सनसनीखेज: दो मासूम बच्चों के सामने मां ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम—काठगोदाम में हड़कंप

काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढुंगा इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 27 वर्षीय महिला ने अपने ही दो मासूम बच्चों के सामने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक बैरीनाग (जिला पिथौरागढ़) निवासी उर्मिला देवी, जो पिछले तीन साल से बैडीखत्ता दमुवाढुंगा में किराए के मकान में रह रही थी, शनिवार शाम अचानक अपने 8 साल की बेटी और 5 साल के बेटे के सामने जहर निगल लिया। मां को तड़पता देख बच्चे घबरा गए और आसपास के लोगों को सूचना दी।

हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत उर्मिला को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतका का पति कृष्ण कुमार पिछले काफी समय से तीन साल के वीजा पर लंदन में रह रहा है, जबकि उर्मिला अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए यहां अकेली रह रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर किन हालातों ने एक मां को ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया?

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love