प्लास्टिक मुक्त अभियान
Spread the love

जंगलिया गांव बना मिसाल: ग्रामीणों ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान, 2 किमी क्षेत्र से कचरा किया साफ

नैनीताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांव के निवासियों ने सामूहिक अभियान चलाकर माल गांव से बूढ़ा धूरा के अंतिम छोर तक लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क किनारे फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया।

ग्रामीणों ने इस कचरे को बोरो में भरकर जिला पंचायत के स्वच्छता वाहन के माध्यम से गांव से बाहर भेजने की व्यवस्था की। इस पहल से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिला, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता भी देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपील की गई कि आगामी शादी के सीजन में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद किया जाए। साथ ही दुकानदारों से भी आग्रह किया गया कि वे सामान प्लास्टिक के थैलों में न दें और वैकल्पिक साधनों को अपनाएं।

लगातार हो रहे ऐसे प्रयासों से गांव में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

इस अभियान में पूर्व प्रधानाचार्य डी.एन. त्रिपाठी, किशोरी दत्त शर्मा, मीना कुल्याल, सुरेश चंद्र सिंह, दिनेश भट्ट, सतीश चंद्र भट्ट, चंद्र बल्लभ पलड़िया, प्रेम सिंह कुल्याल सहित कई ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल और इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


Spread the love