एनाइडर (Alarm) यंत्र
Spread the love

बागेश्वर में जंगली सूअरों का आतंक, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त और लगाए बचाव उपकरण

बागेश्वर। वन प्रभाग क्षेत्र में जंगली सूअरों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को ग्राम मल्लादेश में जंगली सूअर से जुड़ी एक घटना सामने आने के बाद विभाग हरकत में आया। इसके अगले ही दिन 28 मार्च को ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव में बचाव के लिए विशेष एनाइडर (Alarm) यंत्र स्थापित किया गया, जिससे वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और समय रहते लोगों को सचेत किया जा सके।

वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे अकेले बाहर न निकलें, घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की गतिविधि नजर आने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love