प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
Spread the love

उत्तराखंड: 3 महीने का राशन मिलेगा एक साथ, सरकार का बड़ा फैसला

देहरादून। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उत्तराखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब राज्य के अन्त्योदय और प्राथमिक परिवार (PHH) राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक साथ अप्रैल में ही वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में किताबों के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, स्कूलों-बुक सेलर्स पर कसा शिकंजा

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार, यह कदम भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है। राशन वितरण के लिए सभी उचित दर दुकानों पर ई-पॉस मशीनों के जरिए ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह तैयार कर ली गई है, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हालांकि, लाभार्थियों को तीनों महीनों का राशन लेने के लिए तीन अलग-अलग बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। यानी हर महीने के हिस्से के लिए अलग ट्रांजेक्शन करना अनिवार्य रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

विभाग ने यह भी राहत दी है कि जो कार्डधारक मार्च 2026 में राशन लेने से वंचित रह गए थे, वे 15 अप्रैल 2026 तक अपना राशन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

खाद्य आयुक्त आनन्द स्वरूप ने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर समय पर खाद्यान्न प्राप्त करें, ताकि योजना का पूरा लाभ मिल सके।

उत्तराखंड राशन योजना, 3 महीने का राशन, फ्री राशन योजना 2026, PM गरीब कल्याण अन्न योजना, उत्तराखंड न्यूज़, राशन कार्ड अपडेट, अप्रैल 2026 राशन, Uttarakhand Ration News, Free Ration Scheme India

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love