बीडी पांडे अस्पताल
Spread the love

नैनीताल: जहरीले पौधे के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गलती से जहरीले पौधे का सेवन करने के कारण एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। तीनों को आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है और फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्याहीदेवी (सिरौड़ी) गांव निवासी 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं। आंखों की कमजोरी के चलते वे साग के साथ धतूरा का पौधा भी तोड़ लाई। घर पहुंचने पर उसी साग की सब्जी बनाई गई, जिसे लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बेटी प्रियंका (25) ने खा लिया।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें चक्कर आना, घबराहट और उल्टी जैसे लक्षण महसूस हुए, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार की एक अन्य सदस्य, जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कारण का पता लगाने की कोशिश की।

जब परिजन खेत में पहुंचे और जांच की, तो पता चला कि साग में गलती से धतूरा मिल गया था, जो एक अत्यंत जहरीला पौधा है। इसके बाद बिना देर किए तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू कर उन्हें भर्ती कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुर्गापाल के अनुसार, धतूरा बेहद विषैला होता है और इसके सेवन से चक्कर आना, भ्रम, बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण तीनों मरीजों की स्थिति अब नियंत्रण में है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed