हल्द्वानी में शराब दुकानों पर छापा: 3 दुकानों में ओवररेटिंग पकड़ी गई, कार्रवाई शुरू
हल्द्वानी, 8 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन ने शहर में विदेशी मदिरा की दुकानों पर सख्त कार्रवाई करते हुए औचक निरीक्षण किया। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने कुल 4 शराब दुकानों का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
निरीक्षण के दौरान 3 दुकानों में ओवररेटिंग के मामले सामने आए। टीम ने पाया कि ब्लेंडर्स प्राइड के क्वार्टर पर 5 रुपये और मैजिक मोमेंट्स पर 10 रुपये तक अधिक वसूली की जा रही थी।
प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा कई दुकानों में बोतलों पर अंकित QR कोड काम नहीं कर रहे थे, जिसे गंभीरता से लिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
हालांकि, सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए और बिलिंग मशीन भी उपलब्ध थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



