किच्छा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
हल्द्वानी/किच्छा। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के एक ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है।
यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
मामला उस समय सामने आया जब शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से 16 आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए उद्यान विभाग से अनुमति लेना आवश्यक था।
आरोप है कि किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे ने अनुमति देने के एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक ट्रैप टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने 9 अप्रैल को आरोपी निरीक्षक को उसके कार्यालय में ही शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





