ऑपरेशन प्रहार: गदरपुर पुलिस ने 5 चोरी की बाइक के साथ 2 शातिर चोर दबोचे
गदरपुर (ऊधमसिंहनगर)। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को अविश अरोरा निवासी बराखेड़ा, गदरपुर ने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन नंबर UK06BB3002) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कोतवाली गदरपुर में मुकदमा संख्या 111/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (अपराध/काशीपुर), क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप
11 अप्रैल 2026 को एनएच-74 काशीपुर रोड पर सरदारनगर फ्लाईओवर के आगे चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय विश्वास (24 वर्ष) निवासी चंदनगढ़, थाना दिनेशपुर और आनंद विश्वास (25 वर्ष) निवासी मोतीपुर, थाना दिनेशपुर बताया। उनके पास से बरामद बाइक जांच में चोरी की पाई गई, जो दर्ज मुकदमे से संबंधित थी।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही पर सरदारनगर श्मशान घाट के पास झाड़ियों में छिपाई गई अन्य 4 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में लिप्त रहे हैं। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए मुकदमे में संगठित अपराध की धारा 112 BNS की भी बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में
गिरफ्तार आरोपी:
- विजय विश्वास (24 वर्ष), निवासी चंदनगढ़, थाना दिनेशपुर
- आनंद विश्वास (25 वर्ष), निवासी मोतीपुर, थाना दिनेशपुर
बरामदगी:
- कुल 5 हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (अलग-अलग नंबर व बिना नंबर प्लेट)
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





