Spread the love

लीली मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण पर कार्रवाई, कार्य पर तत्काल रोक

संवाददाता: सीमा खेतवाल

कपकोट (बागेश्वर)। लोक निर्माण विभाग कपकोट के अंतर्गत लीली मोटर मार्ग में वन टाइम अनुरक्षण मद से चल रहे डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद विभाग हरकत में आ गया। शनिवार को सहायक अभियंता अंकुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सही पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि ठेकेदार द्वारा विभाग को बिना पूर्व सूचना दिए ही डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया गया था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए सहायक अभियंता ने तत्काल प्रभाव से कार्य रोकने के निर्देश ठेकेदार और उसके प्रतिनिधियों को जारी किए।

अंकुर सिंह ने बताया कि अब डामरीकरण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाएगा। इसके लिए पहले झाड़ी कटान, नालियों की सफाई और सड़क पटरियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे का कार्य विभागीय कनिष्ठ अभियंता और पर्यवेक्षक की अनिवार्य उपस्थिति में ही कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में किए गए घटिया गुणवत्ता के कार्य को दोबारा सुधारा जाएगा, ताकि सड़क की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित हो सके। विभाग ने जनता को भरोसा दिलाया है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed