Spread the love

बागेश्वर में गुलदार की बढ़ती गतिविधि से अलर्ट, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

संवाददाता: सीमा खेतवाल

बागेश्वर। जनपद के वन क्षेत्रों में गुलदार (तेंदुआ) की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। नदीगांव क्षेत्र सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में गुलदार की निगरानी और नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

वन विभाग द्वारा नदीगांव (सैम मंदिर वार्ड) में एनाइडर और ट्रैप कैमरे स्थापित कर गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी तरह गुलदार प्रभावित आरे क्षेत्र में भी कैमरों के माध्यम से उसकी आवाजाही का पता लगाया जा रहा है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

गुलदार को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए बिलोना और कांडाधार क्षेत्रों में पिंजरे भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) द्वारा प्रतिदिन शाम के समय गश्त की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

वन क्षेत्राधिकारी बागेश्वर केवलानंद पांडे ने बताया कि जिन-जिन क्षेत्रों से गुलदार की सूचना मिल रही है, वहां विभाग की टीमें सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love