बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला
Spread the love

पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जाजर पनार गांव में बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 50 वर्षीय बिशन राम का अपने 28 वर्षीय बेटे गौरव कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने हथौड़े से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बिशन राम को गंभीर चोटें आईं—उनकी पसलियों से लेकर पैर की हड्डी तक टूट गई और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। पड़ोसी के बच्चे को अंदर भेजा गया, जहां बिशन राम गंभीर हालत में पड़े मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टर प्रशांत, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी एवं वार्डबॉय ललित ने उनका उपचार किया। उपचार के दौरान उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे गौरव कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

परिवार की स्थिति भी इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हुई है। मृतक के दो बेटे हैं—गौरव, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि दूसरा बेटा सुनील कुमार चंडीगढ़ में निजी नौकरी करता है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में शोक और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love