बेटी की शादी से पहले मातम! कार्ड बांटने निकले पोस्टमैन की गधेरे में संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के भुजियाघाट क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पोस्टमैन की लाश गधेरे में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय नवीन चंद्र, निवासी बैलपोखरा (रामनगर) के रूप में हुई है, जो कोटाबाग डाकघर में पोस्टमैन थे। परिजनों के अनुसार, वह अपनी बेटी की 21 अप्रैल को होने वाली शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले थे।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भुजियाघाट पुल के नीचे एक व्यक्ति पानी में पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पास से मिले बैग में आधार कार्ड और शादी के निमंत्रण पत्र मिलने से उनकी पहचान हुई।
परिजनों के मुताबिक, नवीन ने शुक्रवार रात फोन कर बताया था कि वह भवाली में रुक रहे हैं, लेकिन अगली सुबह से उनका मोबाइल बंद मिला। सवाल यह उठ रहा है कि उन्हें सुयालबाड़ी जाना था, फिर वह भुजियाघाट कैसे पहुंचे? उनका मोबाइल भी अब तक बरामद नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। हादसा, आत्महत्या या हत्या—मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। वहीं, जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





