हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज
Spread the love

डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में अभद्र भाषा के आरोप में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर मुकदमा दर्ज

देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्र में डीएवी (पीजी) कॉलेज के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन, डीएवी पीजी कॉलेज) ने 12 अप्रैल 2026 को थाना डालनवाला में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज के करनपुर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा ने सार्वजनिक मंच से कथित रूप से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा संख्या 63/2026 दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कॉलेज परिसर और छात्रों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा बनी हुई है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love