हल्द्वानी: तीनपानी-मंडी सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के तहत नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तीनपानी से मंडी तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सड़क किनारे लगे बिजली के पोलों को जल्द से जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में बाधा न आए।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए/एडीबी को ड्रेनेज निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के साथ ही पोल शिफ्टिंग के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर विद्युत विभाग को जानकारी देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा तीनपानी से मंडी की ओर दाहिनी तरफ भी सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।
नगर मजिस्ट्रेट ने मार्ग चौड़ीकरण के दौरान आने वाले पेड़ों के निस्तारण के लिए वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। साथ ही मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर विद्युत पोल शिफ्टिंग के लिए दो दिन के भीतर आगणन (एस्टीमेट) प्रस्तुत करने के निर्देश भी विद्युत विभाग को दिए गए।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।





