Spread the love

यूओयू में दीक्षारंभ कार्यक्रम, छात्र बढ़ोतरी पर आभार, 14 नए शिक्षकों का स्वागत

हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन रहा। विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में आयोजित बैठक में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने वर्तमान सत्र में छात्र संख्या में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रसन्नता जताते हुए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विश्वविद्यालय में अस्थायी रूप से नियुक्त 14 नए शिक्षकों का स्वागत भी किया गया और उनसे शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा की गई।

बैठक में कुलसचिव खेमराज भट्ट, प्रो. गिरिजा भट्ट, प्रो. पी.डी. पंत और प्रो. रेनू प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और विश्वविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर में आदर्श अध्ययन केंद्र (16000) द्वारा नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए भव्य दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समन्वयक डॉ. विशाल शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके बाद कुलपति एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलन कर औपचारिक शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, नीतियों, सुविधाओं और ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रणाली से परिचित कराना रहा। इस दौरान विभिन्न प्राध्यापकों ने पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, अध्ययन सामग्री (MPDD), कार्यशालाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रो. पी.डी. पंत, प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. गिरिजा पांडे, डॉ. सुमित प्रसाद, प्रो. जितेंद्र पांडे और डॉ. राजेश मठपाल सहित अन्य वक्ताओं ने छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

समापन सत्र में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए छात्रवृत्ति योजनाओं, डिजीलॉकर और “हेलो हल्द्वानी FM” जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इंडक्शन के साथ काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन और करियर मार्गदर्शन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

कार्यक्रम में 110 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑफलाइन भागीदारी की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पुस्तक मेले का आयोजन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा पंत ने किया, जबकि समापन डॉ. विनय सिंह रावत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान प्रो. गगन सिंह, प्रो. आशुतोष भट्ट, डॉ. प्रदीप पंत, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. मनोज पांडे, डॉ. गोपाल दत्त, श्रीमती कमला राठौर, डॉ. मीनाक्षी राणा, डॉ. दीपा बिष्ट, श्रीमती दीपिका रैकवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love