भारतीय जनता पार्टी जगा रही है गांव-गांव अलख
खटीमा भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के अंतर्गत गांव -गांव में संपर्क कर लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर अलख जगाई जा रही है।खटीमा विधानसभा के बूथ संख्या 107 उमरूकला गांव में भारी संख्या में गांव चलो अभियान में भारी संख्या में ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
उमरूकला गांव में गांव चलो अभियान के अंतर्गत बूथ के पदाधिकारियों ,पन्ना समिति के प्रमुखों व ग्रामीणों की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के खटीमा विधान सभा के विस्तारक आलोक तिवारी ने पार्टी के पदाधिकारियों को जी जान से लोक सभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुटने को कहा ।आलोक तिवारी ने पन्ना समिति से अपने बूथ को बूथ जीता चुनाव जीता । बूथ प्रबंधन के उपायों को विस्तार से पदाधिकारियों को बताया।श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश निरन्तर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व खटीमा विधान सभा पालक डॉ नवीन भट्ट ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य है।श्री राम मंदिर के निर्माण का संकल्प भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया था ,जिसे उसने पूरा करके अपना वादा निभाया है।कल्याणकारी योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है।बूथ प्रवासी नितिन राणा ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लाभार्थियों ,महिला समूह के साथ स्नेह संवाद किया।बूथ अध्यक्ष नन्दन भण्डारी ने कार्यकर्ताओ से अपने बूथ पर जुटने का निवेदन किया।विधानसभा विस्तारक आलोक तिवारी,विधानसभा पालक डॉ नवीन भट्ट,प्रवासी नितिन राना, बूथ अध्यक्ष नन्दन भण्डारी,नरेंद्र गोश्वामी,लक्ष्मण सिंह मेहरा, वासुदेव भट्ट, कमलदीप सिंह,राधेश्याम , गंगा सिंह ,ललित मौर्या, हरीश सिंह राना,उदय सिंह,रिंकी देवी,नीलेश,अंकित,अनिल ,गंगा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
