रामनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, हालत नाजुक; प्रेम प्रसंग की चर्चा
रामनगर। क्षेत्र में एक युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवती की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-309 स्थित रामनगर-काशीपुर मार्ग के भवानीगंज इलाके की है। यहाँ एक युवती ने अचानक कीटनाशक दवा पी ली और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन शुरुआत में कोई भी उसे अस्पताल पहुँचाने के लिए आगे नहीं आया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या
इसी बीच स्थानीय सभासद प्रतिनिधि जफर को घटना की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुँचकर एक महिला की मदद ली और युवती को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद और महिला उपनिरीक्षक राजकुमारी ने अस्पताल पहुँचकर मामले की जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले युवती भवानीगंज स्थित एक शोरूम के बाहर गई थी, जहाँ काशीपुर निवासी एक युवक कार्यरत है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और घटना से ठीक पहले फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है और संबंधित युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। फिलहाल युवती की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
#RamnagarNews #UttarakhandNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #NainitalNews #BreakingNews #HaldwaniNews
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





