मौत
Spread the love

देहरादून: NDA की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, हजारीबाग का रहने वाला था छात्र

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ सहस्रधारा क्षेत्र के काला गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान में एनडीए (NDA) की तैयारी कर रहे एक नाबालिग छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से कोचिंग संस्थान और हॉस्टल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान आर्यन राज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का निवासी था। आर्यन यहाँ ‘चाणक्य एकेडमी’ में एनडीए की कोचिंग ले रहा था और पास ही स्थित एक हॉस्टल में चार अन्य साथियों के साथ रहता था। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे उसके सभी रूममेट्स कोचिंग के लिए निकल गए थे, जबकि आर्यन कमरे में अकेला था।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

सुबह करीब 8:30 बजे जब एक छात्र वापस कमरे में पहुंचा, तो उसने आर्यन को पंखे से लटका पाया। साथी छात्रों के शोर मचाने पर हॉस्टल प्रबंधन और शिक्षक मौके पर पहुंचे, जिसके बाद राजपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। कमरे की जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर छात्र फंदा लगाते हुए दिखाई दिया है।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आर्यन पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। पुलिस इस पहलू पर भी गौर कर रही है कि कहीं बीमारी या पढ़ाई के दबाव के कारण तो उसने यह कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

पुलिस ने शनिवार शाम को ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी थी। रविवार को परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love