बुधवार
Spread the love

Today Horoscope in Hindi आज का राशिफल – बुधवार 6 मई 2026

क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक के साथ।

मेष (Aries):

मेष Aries
मेष Aries

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

वृषभ (Taurus):

वृषभ
वृषभ

परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।

मिथुन (Gemini):

मिथुन
मिथुन

नए लोगों से संपर्क बनेंगे। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। वाणी में संयम रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। किसी नज़दीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ़ से मिली अच्छी ख़बर के साथ दिन की शुरुआत होगी। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। अच्छा दिन है, क्योंकि आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौक़े मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को विदेश से बुलावा आ सकता है। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

कर्क (Cancer):

कर्क
कर्क

घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

सिंह (Leo):
सिंह (Leo)मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।

कन्या (Virgo):

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत सफल होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7

उदास और अवसादग्रस्त न हों। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।

तुला (Libra):

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रिश्तों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

वृश्चिक
वृश्चिक

आज सावधानी बरतें। किसी विवाद से दूर रहें। सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 8

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius):

 धनु
धनु

भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और नौकरी में प्रगति होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।

मकर (Capricorn):

 मकर
मकर

मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 10

शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे।

कुम्भ (Aquarius):

 कुम्भ
कुम्भ

नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 11

आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

मीन (Pisces):

 मीन
मीन

भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 12

आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।


Spread the love