High drama in Chhindwara wedding as bride marries lover on stage
Spread the love

छिंदवाड़ा में गजब हो गया! बहन के रिश्ते की दीवार लांघकर दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई माला

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के उमरेठ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात आयोजित इस शादी में जैसे ही पंडित ने दुल्हन को दूल्हे को माला पहनाने का निर्देश दिया, दुल्हन अचानक मुड़ी और स्टेज पर ही मौजूद अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। महज कुछ सेकंड के इस घटनाक्रम ने खुशियों वाले माहौल को भारी हंगामे और सनसनी में बदल दिया।

इस चौंकाने वाली घटना के बाद शादी समारोह में कुर्सियां चलने लगीं और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दुल्हन के परिजनों और वहां मौजूद भीड़ ने प्रेमी की मौके पर ही धुनाई कर दी, हालांकि वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। दूसरी ओर, खुद को अपमानित महसूस कर रहे दूल्हा पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन को दिए गए गहने और अन्य सामान वापस लिए, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉चंपावत में हैवानियत की हदें पार! रस्सियों से बांधकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सत्ता पक्ष के नेता पर लगा आरोप

जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि दुल्हन और उसके प्रेमी के बीच पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दुल्हन पहले भी तीन बार प्रेमी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार परिजनों ने उसे पकड़कर वापस लाया और उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी तय कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही ‘6 देव’ परंपरा वाले समाज से आते हैं, जहाँ उन्हें सामाजिक रूप से भाई-बहन माना जाता है। इसी सामाजिक दीवार के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

इस घटना के बाद से दूल्हा गहरे सदमे में है, क्योंकि शादी का अधिकांश खर्च उसी के परिवार ने उठाया था। फिलहाल, समाज और परिवार दोनों ने ही प्रेमी जोड़े को बेदखल कर दिया है और लिखित में संबंध खत्म करने की घोषणा की है। समाज के कड़े विरोध के बावजूद, प्रेमी जोड़ा अपने फैसले पर अडिग है और गांव छोड़कर इंदौर चला गया है।


Spread the love

You missed