सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

बार एसोसिएशन अध्यक्ष बनने पर राजीव रौतेला का सम्मान, विद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर हाईस्कूल कठायतबाड़ा में शुक्रवार को शिशु भारती के पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहव्यवस्थापक श्री राजीव रौतेला के जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र पाठक ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। वहीं श्री राजीव रौतेला ने शिशु भारती के पदाधिकारियों को अपने पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अधिकारी श्री बसंत बल्लभ पाठक उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन से सभी को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथ दबोचा

इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री हेम चंद्र तिवारी, अध्यक्ष श्री गिरीश खेववाल, उपाध्यक्ष श्री मोहन पाठक सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉“ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी में IPL सट्टा गैंग का बड़ा भंडाफोड़ 

कार्यक्रम के दौरान लोकगायन समूह “मेघा बहिनों” को सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सभा का संचालन अध्यक्ष जी रौतेला द्वारा किया गया।


Spread the love