Spread the love

बागेश्वर। गंगा दशहरा पर चला स्वच्छता अभियान, भागीरथी संरक्षण का लिया संकल्प

बागेश्वर। श्री गंगा दशहरा महापर्व के अवसर पर श्री नौला धारा भागीरथी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान धारे और उसके आसपास सफाई कर चारों ओर चुने का छिड़काव किया गया। साथ ही लोगों को जल स्रोतों के आसपास हमेशा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवनदायिनी मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर आज ही के दिन माना जाता है। गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण मानव जीवन के संरक्षण के समान है। लोगों से समय रहते जल स्रोतों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने की अपील की गई।

इस अवसर पर “भागीरथी पुनर्जीवित अभियान” के तहत कांडा सड़क चौड़ीकरण कार्य के साथ सड़क के दोनों ओर बांस, रिंगाल और अन्य बहुउपयोगी पौधों के रोपण में सहयोग करने की अपील भी की गई। सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह मलड़ा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा भागीरथी को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा मुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद स्वरूप स्थानीय फल काफल वितरित किया गया।

इस दौरान वीरेंद्र कुमार, किशन राम, रमेश चंद्र, शोभन राम, रमेश प्रकाश पर्वतीय, गोविंद मर्तोलिया, मुनिर खान, गणेश जोशी, अमित डसिला, देश दीपक सिंह, मोहन राम, दिव्या रावत, लक्ष्मी, अनिता देवी, चंद्रशेखर पाठक, नंदन लाल, अर्जुन लाल, किशन सिंह मलड़ा, ग्राम प्रधान छाती नंदा बल्लभ चौबे, हरिराम शास्त्री सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

You missed