baijnath-kotwali-police-arrest-cable-thieves-bageshwar-2026
Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बैजनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी; पेयजल ट्यूबवेल की केबिल चोरी करने वाले कबाड़ी सहित 04 शातिर गिरफ्तार

संवाददाता सीमा खेतवाल

गरुड़/बागेश्वर: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बैजनाथ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गरुड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल ट्यूबवेल से कीमती तांबे की केबिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बाहरी कबाड़ी समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत केबिल भी बरामद कर ली है।

मामले के अनुसार, दिनांक 26 मई 2026 को उत्तराखंड जल संस्थान गरुड़ के कनिष्ठ अभियंता (JE) नीरज बिष्ट ने बैजनाथ थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि तैलीहाट में पेयजल ट्यूबवेल का निर्माण कार्य चल रहा था, जहाँ लगी लगभग 60 मीटर तांबे की केबिल को 24 मई की रात अज्ञात चोरों ने काट लिया। चूंकि इस योजना से ग्रामीणों को जल्द पानी की आपूर्ति शुरू होनी थी, इसलिए इस चोरी से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 15/2026 धारा 303(2) बीएनएस (BNS) के तहत दर्ज कर जांच उप-निरीक्षक उमेश रजवार को सौंपी।

जनता की किल्लत और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल चोरों की धरपकड़ और माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने सुरागकशी और पतारसी के लिए विशेष टीमें गठित कीं। महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 27 मई 2026 को चोरी में संलिप्त चारों अभियुक्तों को दबोच लिया। चोरी का माल खरीदने और साजिश रचने के साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉धर्मांतरण सिंडिकेट : लालच और डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर सहित 4 गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पूरी 60 मीटर तांबे की केबिल बरामद कर ली है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹30,000/- आंकी गई है। पुलिस अब इन आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. कुबेर परिहार (22 वर्ष): पुत्र बलवन्त सिंह परिहार, निवासी टीटबाजार, कोतवाली बैजनाथ, बागेश्वर।

  2. सूरज थापा (23 वर्ष): पुत्र बिरेन्द्र सिंह थापा, निवासी नईबस्ती बिमौला, कोतवाली बैजनाथ, बागेश्वर।

  3. अभिषेक खडका (22 वर्ष): पुत्र सुन्दर खडका, निवासी ग्राम थान डंगोली, कोतवाली बैजनाथ, बागेश्वर।

  4. नन्हे शाह (55 वर्ष – कबाड़ी): पुत्र असलम शाह, मूल निवासी नई बस्ती ढौरिया, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी टीटबाजार, बैजनाथ।

यह भी पढ़ें 👉 जसपुर: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार; ‘सफेद दाढ़ी’ वाले कक्का सिंह को पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


Spread the love