ऊधमसिंह नगर पुलिस का डबल धमाका: पन्तनगर में 10 लाख की चरस बरामद, पुलभट्टा लूट कांड का मुख्य आरोपी दबोचा!
ऊधमसिंह नगर: “नशा मुक्त देवभूमि उत्तराखंड” अभियान और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस को दो बड़ी कामयाबियां हाथ लगी हैं। एएनटीएफ (ANTF) व पन्तनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर करीब 10 लाख रुपये की अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्करों को दबोचा है, वहीं दूसरी तरफ पुलभट्टा पुलिस ने घर में बंधक बनाकर तमंचे के बल पर हुई सनसनीखेज लूट और बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे तीसरे वांछित मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है।
यह पूरी प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी, एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी, एसपी नगर रुद्रपुर के सुपरविजन तथा क्षेत्राधिकारी वैभव सैनी, सीओ डी.आर. वर्मा व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई है।
यह भी पढ़ें 👉 देहरादून एनकाउंटर: तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल, 2 गिरफ्तार
पन्तनगर में 10 लाख की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एएनटीएफ ऊधमसिंह नगर और कोतवाली पन्तनगर पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। दिनांक 3 जून 2026 को रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी सुमित सिंह चमयाल के कब्जे से 1 किलो 43 ग्राम और योगेश लमगड़िया के कब्जे से 107 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने कुल 1 किलो 150 ग्राम अवैध चरस (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये), 2 मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना पन्तनगर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं में एफआईआर संख्या 107/2026 दर्ज की गई है।
-
बदमाशों का पता:
-
सुमित सिंह चमयाल: पुत्र भुवन सिंह चमयाल, निवासी- ग्राम पखोंटी, थाना पाटी, जिला चम्पावत।
-
योगेश लमगड़िया: पुत्र गोपाल लमगड़िया, निवासी- कटना, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल।
-
-
केदारनाथ का सप्लायर रडार पर: पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे यह चरस नीरज बिष्ट (निवासी केदारनाथ, थाना पाटी, जिला चम्पावत) से लेकर आए थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में डीएम का महा-एक्शन: लैंड यूज नियमों के उल्लंघन पर कई रिजॉर्ट और भूखंड जब्त
पुलभट्टा में घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला तीसरा वांछित दबोचा
दूसरा मामला डकैती व लूट के सफल खुलासे से जुड़ा है। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट और मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस प्रकरण में पुलभट्टा पुलिस द्वारा पूर्व में ही 2 अभियुक्तों को लूटे गए माल व तमंचों के साथ जेल भेजा जा चुका है।
दिनांक 4 जून 2026 को पुलिस टीम ने मु0FIR संख्या-11/2026 और 12/2026 (बीएनएस) से संबंधित फरार चल रहे तीसरे वांछित शातिर अपराधी शकील मियां को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
-
अभियुक्त का पता: शकील मियां (उम्र 32 वर्ष) पुत्र हसीन मियां, निवासी- ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)।
-
बरामदगी: पुलिस ने शकील के पास से वारदात में इस्तेमाल 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, वारदात में चोरी की गई मोटरसाइकिल, 30,000 रुपये नगद, एक जोड़ी सोने (पीली धातु) के कान के रिंग और चांदी (सफेद धातु) की पायल बरामद की है।





