पिथौरागढ़ के कनालीछीना में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
Spread the love

“दवा खिलाकर सच छुपाना चाहता था कलयुगी गुरु, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही खुल गई पोल…”— पिथौरागढ़ में 10वीं की छात्रा से दरिंदगी, शिक्षक गिरफ्तार!

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित और तार-तार करने वाली एक अत्यंत शर्मनाक घटना सामने आई है। विकासखंड कनालीछीना के अंतर्गत आने वाले एक हाईस्कूल में तैनात एक शिक्षक पर अपनी ही 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म (रेप) करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घिनौने कृत्य का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी शिक्षक ने बदनामी के डर से उसे गर्भपात (Abortion) की दवा खिला दी, जिससे छात्रा की तबीयत बेहद नाजुक हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लिडिंग) के चलते जब परिजन उसे अस्पताल ले गए, तब डॉक्टरों की जांच में शिक्षक की इस घिनौनी करतूत का भंडाफोड़ हुआ। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर: सरकारी रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया तीसरी संतान का सच, बागेश्वर में जिला पंचायत सदस्य पर चली प्रशासन की कैंची!

पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज मामले के अनुसार, कनालीछीना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात यह शिक्षक काफी समय से डरा-धमकाकर छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बीच जब नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई, तो आरोपी शिक्षक ने कानूनी कार्रवाई और सामाजिक लोक-लाज से बचने के लिए पीड़िता को गुमराह कर जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। दवा के साइड इफेक्ट के कारण छात्रा को भारी ब्लीडिंग शुरू हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में घबराए परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कनालीछीना लेकर पहुंचे। यहाँ डॉक्टरों ने जब पीड़िता का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया, तो उसके गर्भवती होने की आधिकारिक पुष्टि हो गई। इसके बाद जब पीड़िता ने पूरी आपबीती परिजनों को बताई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी ब्रेकिंग: सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी का बड़ा चाबुक,घनी आबादी के बीच बिना फायर NOC के चल रहा 9 लाख लीटर का अवैध पेंट गोदाम सील!

पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया कि जब छात्रा को अस्पताल लाया गया था, तब अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर और चिंताजनक बनी हुई थी। चिकित्सीय जांच में गर्भावस्था की पुष्टि होने के बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के.एस. रावत ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी शिक्षक को दबोच लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इधर, देवभूमि को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और आरोपी शिक्षक को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।


Spread the love

You missed