देहरादून प्रेमनगर के निजी स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल डॉ. सार्थक वोहरा को गिरफ्तार करती पुलिसदेहरादून प्रेमनगर के निजी स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल डॉ. सार्थक वोहरा को गिरफ्तार करती पुलिस
Spread the love

देहरादून में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: निजी स्कूल के 15 साल के छात्र से हैवानियत, पोक्सो एक्ट में प्रिंसिपल गिरफ्तार!

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पौंधा स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में 15 वर्षीय मासूम छात्र के साथ कथित तौर पर कुकर्म की हैवानियत को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्र के परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) ने बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल डॉ. सार्थक वोहरा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में दोहरे साधु हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: मंदिर की गद्दी को लेकर हुआ था खूनी खेल; गड्ढे में गाड़े थे शव, 3 आरोपी दबोचे! 👇

गुमसुम रहने लगा था मासूम, पूछने पर खोला प्रिंसिपल की दरिंदगी का राज

प्राप्त आधिकारिक पुलिसिया जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र के परिजनों ने 20 जुलाई को प्रेमनगर थाने पहुँचकर रोते हुए शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पौंधा स्थित निजी स्कूल में पढ़ाई करता है और पिछले कुछ दिनों से अचानक अत्यधिक गुमसुम और सहमा-सहमा सा रहने लगा था।

जब परिजनों ने बच्चे से बार-बार प्यार से उसकी इस ख़ामोशी की वजह पूछी, तो बच्चा फूट-फूटकर रो पड़ा। छात्र ने परिजनों को आपबीती सुनाते हुए बताया कि स्कूल का प्रधानाचार्य डॉ. सार्थक वोहरा उसके साथ लंबे समय से गंदी, अश्लील और घिनौनी हरकतें कर रहा था। सच सामने आते ही परिजनों के होश उड़ गए और वे सीधे थाने पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गौला पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग: भाई से कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम; स्थानीय लोगों ने बचाई जान! 👇

28 जून की रात अंजाम दी गई वारदात, कमरे में बुलाकर किया कुकर्म

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि यह शर्मनाक घटना 28 जून की है। उस दिन छात्र के माता-पिता उससे मिलने स्कूल परिसर पहुँचे थे। इस दौरान शातिर आरोपी प्रिंसिपल डॉ. सार्थक वोहरा ने परिजनों को झांसे में लेते हुए पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया और बच्चे को अपने पास छोड़ने के लिए राजी कर लिया।

परिजनों की सहमति मिलने के बाद, उस रात जब छात्र खाना खाकर अपने कमरे की ओर जा रहा था, तभी आरोपी प्रिंसिपल ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी जबरन छात्र को अपने कमरे में ले गया, जहाँ उसने मासूम के साथ कुकर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस हैवानियत के बाद से मासूम छात्र गहरे मानसिक आघात (Trauma) में चला गया था।

यह भी पढ़ें 👉 रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में! 👇

पोक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में केस दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

प्रेमनगर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमा पंजीकृत किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी डॉ. सार्थक वोहरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


Spread the love

You missed