
स्वतंत्रता दिवस पर हल्द्वानी स्थित गुरुनानक मार्केट में राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर ने किया ध्वजारोहण। शहीदों को नमन कर लिया राज्य विकास का संकल्प।

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (15 अगस्त 2026): स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आज समूचे कुमाऊं और हल्द्वानी में देशभक्ति का अपार उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुनानक मार्केट, हल्द्वानी स्थित प्रदेश कार्यालय में भव्य और गरिमामयी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर ने किया विधिवत ध्वजारोहण
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) हुकम सिंह कुंवर ने विधिवत मंत्रोच्चार एवं राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को नमन करते हुए सलामी दी।
इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
शहीदों के बलिदान को नमन, राज्य विकास का आह्वान
समारोह में उपस्थित वक्ताओं एवं अतिथियों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सीमा पर तैनात वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर और राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह हम सभी को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और हमारे राज्य उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और राज्य आंदोलनकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जगमोहन चिलवाल, राजकुमार केसरवानी, अजय कृष्ण गोयल, आफताब हुसैन, उमेश बेलवाल, केदार पलड़िया, गोपाल भट्ट, रमेश चन्द्र उपाध्याय, रजत पंत, नरेश चन्द्र भट्ट, बी.एस. रौतेला, राकेश जोशी, हरजीत सिंह चड्ढा, पंकज सुयाल, योगेश कांडपाल, विनय चौहान, अविनाश गोयल, दीपक रौतेला, संदीप भैसोड़ा, दिनेश नेगी, नरेश कांडपाल, किरण बोरा एवं सुश्री मुन्नी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। इसके उपरांत, कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देने और मिष्ठान वितरण करने के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

