Uttarakhand Women Protest Concept Representing Mahila Ekta Manch Inflation Meeting In Ramnagarरामनगर के पैठ पड़ाव में महिला एकता मंच की बैठक और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतर्गत रामनगर शहर में महंगाई के राक्षस से त्रस्त आम जनता और महिलाओं का गुस्सा अब सड़कों पर उतरने लगा है। रामनगर के पैठ पड़ाव में महिला एकता मंच के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता की आवाज बुलंद करने के लिए 13 सितंबर को लखनपुर चौक पर एक विशाल जुलूस-प्रदर्शन किया जाएगा।

चीनी, गैस और रोजमर्रा की चीजों के दामों ने तोड़ी कमर

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने एक सुर में कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी और गरीब परिवार की कमर तोड़ दी है। खुले बाजार में चीनी 56 रुपये प्रति किलो और घरेलू रसोई गैस 1 हजार रुपये प्रति सिलेंडर के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसके अलावा आटा, दाल, सरसों का तेल, गुड़, डीजल और पेट्रोल समेत सभी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं इतनी महंगी हो चुकी हैं कि दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 शुद्धिकरण के मामले में अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ SC/ST एक्ट और BNS की धाराओं में FIR दर्ज

ललिता रावत के तीखे आरोप: “जमाखोरों को दी जा रही है खुली छूट”

बैठक को संबोधित करते हुए महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर जमाखोरों और कालाबाजारियों को चीनी के दामों में मनमानी वृद्धि करने की खुली छूट दे रखी है।

ललिता रावत ने दावा किया कि जो चीनी 45 रुपये प्रति किलो बिकती थी, उसे ऊंचे दामों पर बेचने की छूट देकर पिछले एक माह में सीधे जनता की जेब से हजारों करोड़ रुपए निकाल लिए गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमाखोरी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बड़े नेता और मंत्री चीनी मिलों का संचालन कर रहे हैं और प्रत्यक्ष तौर पर इस मुनाफे में हिस्सेदार हैं।

यह भी पढ़ें 👉 शिव मंदिर का ताला तोड़कर उड़ाए थे दानपात्र और घंटियां, पुलिस ने ऐसे दबोचा चोर!’ हल्द्वानी से बड़ी खबर

“ध्यान भटकाने के लिए जाति और धर्म का सहारा”

महिला एकता मंच की बैठक में यह भी वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने कॉर्पोरेट और बहुराष्ट्रीय निगमों को देश की लूट की खुली छूट दे रखी है। जब जनता महंगाई के मारे त्राहिमाम करती है, तो सरकार खुद इस पर रोक लगाने के बजाय जाति-धर्म के झगड़ों को हवा देकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। वक्ताओं ने दो-टूक कहा कि इस लूट और महंगाई को समाप्त करने के लिए अब जनता को खुद आगे आकर इस व्यवस्था को चुनौती देनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉’12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट और 1 करोड़ 20 लाख की ठगी!’ उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा

13 सितंबर को लखनपुर चौक पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

महिला एकता मंच ने रामनगर की तमाम आम जनता और मजदूर-किसान परिवारों से अपील की है कि वे बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, रसोई गैस, डीजल, सरसों का तेल, चीनी और दाल के दाम कम करने की मांग को लेकर 13 सितंबर को दिन में 11 बजे से लखनपुर चौक, रामनगर में आयोजित होने वाले विशाल जुलूस-प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हों।

इस बैठक में कुसुम, सीमा तिवारी, भगवती नेगी, तुलसी देवी, परी पवार, कौशल्या चुनियाल, धना तिवारी, दुर्गा देवी, सरस्वती जोशी और दीपा आर्या समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Spread the love

You missed