Uttarakhand Police Concept Representing Humanitarian Initiative At Kot Bhramari Melaबागेश्वर के कोट भ्रामरी मेले में सुरक्षा और सेवा में तत्पर बैजनाथ पुलिस टीम।
Spread the love

बागेश्वर के कोट भ्रामरी मेले में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने। प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी ने घायल बुजुर्ग को दी प्राथमिक मदद, गुमशुदा फोन भी लौटाए।

संवाददाता सीमा खेतवाल

देवभूमि जन हुंकार, गरुड़ / बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के अंतर्गत कत्यूर घाटी (गरुड़) में चल रहे सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक माँ कोट भ्रामरी मेले में पुलिस का एक बेहद प्रेरणादायक और संवेदनशील रूप देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में तैनात बागेश्वर पुलिस जहाँ एक ओर मेले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनाओं से श्रद्धालुओं का दिल जीत रही है। मेले के दौरान पुलिस ने एक चोटिल बुजुर्ग की मदद करने के साथ-साथ दो लोगों के खोए हुए कीमती मोबाइल भी सकुशल लौटाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉कमलुवागांजा मार्ग पर आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्कूटी फिसलने से नर्सिंग छात्रा की मौत

मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के दौरान कोतवाली बैजनाथ के प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश सिंह नेगी को सूचना मिली कि मेले में आए एक वृद्ध वरिष्ठ नागरिक के पैर में अचानक गहरी चोट लग गई है और उससे लगातार खून बह रहा है।

मामले की संवेदनशीलता और बुजुर्ग की तकलीफ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बिना एक पल गंवाए तत्काल दौड़कर बुजुर्ग के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी त्वरित सूझबूझ और मानवीय सेवा का परिचय देते हुए मौके पर ही बुजुर्ग को जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। उन्होंने अपने हाथों से बुजुर्ग के पैर पर पट्टी बांधकर खून का बहाव रोका, जिससे बुजुर्ग को समय पर बड़ी राहत मिली। पुलिस के इस आत्मीय व्यवहार से वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु भी भावुक हो गए।

यह भी पढ़ें 👉नशे के सौदागरों पर शिकंजा: ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार जारी है पुलिस की औचक चेकिंग और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

इसी दौरान मेले की भारी भीड़ के बीच दो अलग-अलग श्रद्धालुओं— रमेश चंद्र उपाध्याय (निवासी बागेश्वर) और दीपक (निवासी बैजनाथ)— के कीमती मोबाइल फोन कहीं खो गए थे, जिनकी सूचना तुरंत मेला पुलिस बूथ को दी गई थी।

मोबाइल गुमशुदगी की इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और टेक्निकल टीम ने मेला क्षेत्र में गहनता से सुरागरसी-patarसी शुरू की। पुलिस टीम के अथक प्रयासों और तकनीकी मदद के बाद दोनों मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिए गए। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़ में मड़ेगांव के एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: 14 वर्षीय इकलौते बेटे की अचानक मौत के बाद सदमे में डूबी मां ने सरयू नदी में लगाई छलांग

अपने खोए हुए कीमती फोन वापस पाकर दोनों मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बागेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यप्रणाली, ईमानदारी और संवेदनशीलता की भूरी-भरी सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Spread the love

You missed