देवभूमि जन हुंकार, पिथौरागढ़ / हल्द्वानी / डडेलधुरा: भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पड़ोसी देश नेपाल से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। डडेलधुरा जिले में तैनात नेपाल प्रहरी (पुलिस) के एक जवान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जवान ने यह खौफनाक कदम उठाने से ठीक पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था, जो खुद भी नेपाल प्रहरी में ही सेवारत है। इस घटना से सीमावर्ती क्षेत्रों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, मृतका की पहचान ठगेंद्र सिंह बोहरा के रूप में हुई है। ठगेंद्र सिंह मूल रूप से नेपाल के बैतड़ी जिले की सिगास गांव पालिका वार्ड नंबर-3, डुंडै का रहने वाला था और वर्तमान में डडेलधुरा जिले में नेपाल प्रहरी में सिपाही (कांस्टेबल) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले ठगेंद्र सिंह बोहरा ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल मिलाया। इस दौरान उसकी पत्नी भी नेपाल प्रहरी में ही सेवारत होने के कारण ड्यूटी या अन्य कार्यों में थी। वीडियो कॉल पर पति को फंदे पर लटकता हुआ देख पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह घबरा गई और उसने तत्काल डडेलधुरा पुलिस मुख्यालय व स्थानीय थाने को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
पत्नी से सूचना मिलते ही डडेलधुरा पुलिस की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत बताए गए संभावित ठिकानों की तलाश शुरू की। इसके बाद अमरगढ़ी नगरपालिका-5 स्थित ऋषि गधेरे के पास से पुलिस टीम ने सिपाही ठगेंद्र सिंह बोहरा का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। डडेलधुरा पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आखिर किन पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव या अन्य वजहों के चलते जवान ने इतना बड़ा और चरम कदम उठाया। मामले की विवेचना प्रचलित है।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें


