Uttarakhand Crime Concept Representing Manduwala Murder Case and Police Arrest in Dehradun
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून / हल्द्वानी: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला इलाके से एक बहुत ही खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। मांडूवाला में दरेड़ नदी के किनारे एक खाई से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस की तह तक जाते हुए जो राज खोले हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया है। पति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी ही पत्नी ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तरकाशी में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, एक महिला समेत 7 पर केस दर्ज और 4 गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, इस सनसनीखेज मामले में मृत पाए गए व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय मदन (मूल निवासी सहरसा, बिहार) के रूप में हुई है। मदन पिछले कई वर्षों से देहरादून में रहकर अपनी आजीविका चला रहा था। वर्तमान में वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में अपनी पत्नी मीना और दो बच्चों (करीब 14 वर्ष की बेटी और 12 वर्ष का बेटा) के साथ एक किराए के मकान में रह रहा था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब मांडूवाला क्षेत्र में डॉल्फिन कॉलेज के पास दरेड़ नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव खाई से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस ने तत्परता से इसकी जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉कोटद्वार के घमंडपुर में दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित तेज रफ्तार कार वेडिंग प्वाइंट के भीतर घुसी, 10 वर्षीय बच्चे की मौत और एक गंभीर घायल

प्रेमनगर पुलिस द्वारा की गई गहन छानबीन और पूछताछ में चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस जांच के मुताबिक, ललन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और मांडुवाला क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है। जांच में सामने आया कि पिछले करीब दो-तीन वर्षों से उसका मृतक मदन मुखिया की पत्नी मीना के साथ कथित प्रेम संबंध था।

दुर्भाग्यवश, पति मदन को अपनी पत्नी और उसके पुराने प्रेमी के इन अवैध संबंधों की भनक लग गई थी। पुलिस के अनुसार मदन इन दोनों के संबंधों के बीच मुख्य रुकावट बन रहा था। जब मदन ने इसका विरोध किया, तो आरोपी महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की एक खौफनाक साजिश रच डाली।

यह भी पढ़ें 👉हरिद्वार के खानपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: वाहन से कुचलने की कोशिश के बाद पैर में लगी गोली, देखें पूरी खबर

साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके से मदन को मांडूवाला के एक सुनसान इलाके में बुलाया गया। जैसे ही मदन वहाँ पहुँचा, दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्यों को छिपाने की नीयत से उन्होंने शव को डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में दरेड़ नदी के किनारे स्थित एक गहरी खाई में फेंक दिया।

घटना के बाद पुलिस ने जब मृतक के परिजनों, आसपास के लोगों और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की, तो मृतक की पत्नी मीना और उसके पुराने प्रेमी की संदिग्ध भूमिका पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमनगर पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों, घटनास्थल और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin