जनपद नैनीताल में श्री कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 17/10/2026 तथा दिनांक 18/10/ 2026 को वीकेंड होने के कारण श्रद्धालुओं के अत्यधिक संख्या में आगमन की संभावनाओं के दृष्टिगत भवाली/भीमताल/श्री कैचीं धाम क्षेत्रान्तर्गत सुगम यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु निम्नलिखित यातायात/डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी-
भारी वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान-
1- समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 03.00 बजे से रात्रि 23.00 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा।
2- समस्त भारी वाहनों को जनपद बार्डर पर रोका जायेगा।
केमू बसों/निजी बसों चौपहिया वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान- (प्रात: 05:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक)
3- अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ओर से मैदानी क्षेत्र जाने वाहनों को वाया लमगड़ा, धानाचूली, धारी खुटानी बैण्ड, भीमताल होते हुए गन्तव्य को जायेंगे। रानीखेत की ओर से मैदानी क्षेत्र जाने वाहनों को वाया क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़ होते हुए खुटानी बैण्ड, भीमताल से गन्तव्य को जायेंगे।
4- हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्र से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ की ओर जाने वाले वाहनों को खुटानी बैण्ड, भीमताल से धारी, धानाचूली बैण्ड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे एवं इसी प्रकार की काठगोदाम से रानीखेत, बेतालघाट, सुयालबाड़ी, खैरना की ओर जाने वाले वाहन सैनिटोरियम से वाया रातीघाट मार्ग से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
5- बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा विकास भवन पार्किंग से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।
6- बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया गेठीया/नैनीताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा सैनेटोरियम पार्किंग से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।
7- वीकेंड में टैक्सी दुपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र एवं नैनीताल में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।



