सरकारी विज्ञापन
Uttarakhand Crime Concept Representing Police Assault and Haldwani Kotwali Incident
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल / देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के अंतर्गत प्रमुख व्यावसायिक शहर हल्द्वानी से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली और अनुशासनहीनता की हद पार करने वाली एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी कोतवाली के ठीक भीतर एक महिला दरोगा के साथ मारपीट करने, उन्हें थप्पड़ जड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पुलिसकर्मी सिपाही अनिल गिरि के खिलाफ प्रशासन ने बहुत ही कड़ा एक्शन लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस शर्मनाक घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉खुद को राजस्थान पुलिस का दारोगा बताने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, फर्जी वर्दी और जॉइनिंग लेटर बरामद

फोन पर गाली-गलौज और परिवार को जान से मारने की धमकी से शुरू हुआ विवाद

प्राप्त विस्तृत विवरण के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम 10 और 11 अक्टूबर को सामने आया था। पीड़ित महिला दरोगा द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि सिपाही अनिल गिरि ने पहले उन्हें फोन पर गंदी-गंदी गालियां दीं और काशीपुर निवासी उनके पति व बच्चों को जान से मारने की गंभीर धमकी दी।

इसके बाद जब 11 अक्टूबर को महिला दरोगा की परीक्षा ड्यूटी लगी हुई थी, तो आरोपी ने सुबह करीब छह बजे फिर से उन्हें फोन किया और जान से मारने की धमकी देते हुए प्रताड़ित किया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य: 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम— पढ़ें पूरी खबर

कोतवाली के भीतर किया हमला, सीसीटीएनएस कक्ष तक किया पीछा

लगातार मिल रही धमकियों और जान के खतरे से घबराई महिला दरोगा किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए हल्द्वानी कोतवाली पहुँचीं। आरोप है कि शातिर सिपाही अनिल गिरि वहाँ भी पहुँच गया। उसने सबसे पहले महिला दरोगा का मोबाइल फोन छीन लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

अपनी जान बचाने के लिए महिला दरोगा भागकर कोतवाली के सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष की ओर गईं, जहाँ पहले से दो अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। लेकिन आरोपी की दुस्साहस देखिए कि वह वहाँ भी पीछे-पीछे पहुँच गया और उनकी वर्दी पकड़कर उनके साथ हाथापाई व मारपीट करने लगा। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और किसी तरह मामले को शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉नानकमत्ता मर्डर केस का 24 घंटे में पर्दाफाश: मुख्य आरोपी समेत दो शातिर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

एसएसपी के निर्देश पर सिपाही सस्पेंड, 6 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

इस गंभीर और वीभत्स घटना से आहत महिला दरोगा ने तत्काल इस पूरे वाकये की लिखित, मौखिक और व्हाट्सएप के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल को शिकायत भेजी। मामले की अत्यंत संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।

एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी सिपाही अनिल गिरि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की छह गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच की जिम्मेदारी महिला सीओ अंजना नेगी को सौंपी गई है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द जाँच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए, जिसके आधार पर आगे की कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin