सरकारी विज्ञापन
किच्छा में STF और पुलिस की कार्रवाई में बरामद 7 किलो 50 ग्राम अफीमSTF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और किच्छा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार समाचार | किच्छा, ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पुलिस टीम ने 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

झारखंड से अफीम लाकर उत्तराखंड में बेचने की तैयारी

STF के प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खलीक अहमद, निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) और जीतेन्द्र, निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों कथित तौर पर झारखंड से अफीम खरीदकर लाए थे और उसे उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें 👉कानपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़! बेटे की पिटाई से नाराज महिला पर देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काटने का आरोप!

STF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने किच्छा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉नौकरी पाने के लिए AI से फर्जी मार्कशीट बनाने का शक? हरिद्वार होमगार्ड भर्ती में 20 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध!

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी STF

STF अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि अफीम की आपूर्ति के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क यानी फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉नौकरी पाने के लिए AI से फर्जी मार्कशीट बनाने का शक? हरिद्वार होमगार्ड भर्ती में 20 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध!

गिरफ्तार आरोपी

  1. खलीक अहमद, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूं, उत्तर प्रदेश।
  2. जीतेन्द्र, पुत्र रमेश सिंह, निवासी शांति बिहार, हंस पब्लिक स्कूल के पास, थाना सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin