सरकारी विज्ञापन
Uttarakhand Crime Concept Representing Haridwar Police Action and Minor Rescue in Jwalapur
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हरिद्वार / उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से एक बेहद दर्दनाक, झकझोर देने वाली और घिनौनी वारदात सामने आई है। जहाँ एक ओर पिता को बेटी का रक्षक माना जाता है, वहीं हरिद्वार में एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब शारीरिक शोषण की हदें पार हो गईं, तो तंग आकर 16 वर्षीय मासूम घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गई। शातिर आरोपी ने खुद पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से इस पूरे काले कारनामे का पर्दाफाश हो गया है और आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच गया है।

यह भी पढ़ें 👉देवभूमि में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा; देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आई-20 कार के ऊपर पलटा अनियंत्रित ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

गुमशुदगी की आड़ में छिपा थावानियत का सच, हिमाचल से सकुशल बरामद हुई किशोरी

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इस तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 735/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किशोरी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर कड़ी मेहनत करते हुए अपहृता किशोरी को उसकी बड़ी बहन के हिमाचल प्रदेश स्थित घर से पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉देवभूमि में भ्रष्ट अधिकारियों पर विजिलेंस का कड़ा प्रहार; लैंसडाउन में फायर एनओसी के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार

पूछताछ में पीड़िता ने खोले राज, सौतेले पिता की करतूत सुन कांप उठे अधिकारी

जब पुलिस टीम ने सुरक्षित माहौल में पीड़िता से गहनता से पूछताछ की, तो उसने जो आपबीती सुनाई उसने सबको सन्न कर दिया। पीड़िता ने रोते हुए बताया कि उसके सगे पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से उसका सौतेला पिता लगातार उसके साथ दुष्कर्म (शारीरिक शोषण) कर रहा था। इस अमानवीय प्रताड़ना और लगातार मिल रहे मानसिक व शारीरिक आघात से परेशान होकर ही वह बिना किसी को बताए अपनी बड़ी बहन के पास हिमाचल चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा में टिकट की होड़: दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, जानिए कौन-कौन है रेस में

पोक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपी सचिन कुमार गिरफ्तार

नाबालिग बालिका के दिए गए बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के पुख्ता आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्ज मुकदमे में धारा 65(2) बीएनएस तथा 5(1)/5(m)/5(n)/6 पोक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता सचिन कुमार पुत्र सावनिया (मूल निवासी- जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी- सीतापुर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin