सरकारी विज्ञापन
Haridwar Police Team Action Under Operation Prahar in Roorkee
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, रुड़की / हरिद्वार

देवभूमि जन हुंकार, रुड़की / हरिद्वार:हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत कोतवाली रुड़की पुलिस ने महिला अपराध से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाशदीप कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार निवासी वादिया द्वारा कोतवाली रुड़की पर सूचना दी गई थी कि धर्मेंद्र (पुत्र सुरेंद्र, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार) द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में कोतवाली रुड़की में आरोपी धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को सुपुर्द की गई।

प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.11.2026 को बस अड्डा रुड़की से आरोपी धर्मेंद्र (पुत्र सुरेंद्र, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार) को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक व अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

By admin