देवभूमि जन हुंकार, बेरीनाग / गंगोलीहाट: दिनांक 22/11/2026 को रामलीला के नवम दिवस के अवसर पर गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बेरीनाग अंतर्गत ग्राम सभा बड़ेत बाफिला के थर्प में रामलीला कमेटी बाफिला समाज थर्प द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी (45 विधानसभा गंगोलीहाट) खजान चन्द्र गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है रामलीला इस अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। बताया गया कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है, तथा ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उपस्थिति और आयोजकों व जनता का आभार इस दौरान महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बेरीनाग श्रीमती गंगा बाफिला, ग्राम प्रधान चौखुना श्री हिमांशु आगरी, कांग्रेस जिला मंत्री श्री आशीष कुमार, श्री गोपाल बाफिला सहित अन्य कांग्रेसजन एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खजान चन्द्र गुड्डू ने रामलीला कमेटी बाफिला समाज थर्प के समस्त अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए थर्प की जनता के स्वागत, स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।
विकास, सुख-शांति और भाईचारे के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम और विश्वास उनकी पूंजी है, तथा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर क्षेत्र के विकास, सम्मान, सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए निरंतर प्रयासरत रहना उनका संकल्प है।


