सरकारी विज्ञापन
Cyber Crime Investigation and Bank Account Fraud Alert in Haldwani Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: हल्द्वानी में जीवित प्रमाण-पत्र बनवाने की जरूरत एक सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी को भारी पड़ गई। ऑनलाइन प्रक्रिया में मदद का भरोसा देकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते तक पहुंच बना ली और तीन बार में 23 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने के संदेश मिले तो पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। हालांकि उन्होंने बिना देर किए पुलिस और साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी, जिससे त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई रकम में से 15 लाख रुपये बैंक में होल्ड करा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉सुबह-सुबह पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन! 36 उपनिरीक्षकों की नई तैनाती, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

19 नवंबर को गूगल पर प्रक्रिया खोजने के दौरान फोन कर बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार बीते 19 नवंबर को पूर्व शिक्षा अधिकारी ने गूगल पर जीवित प्रमाण-पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया खोजी थी। इसी दौरान साइबर ठगों ने उन्हें फोन कर प्रमाण-पत्र बनवाने में मदद करने का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान ठगों ने उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि इस दौरान पहचान पत्र और बैंक खाते से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली गई, जिसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें 👉ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी बस अड्डा रुड़की से गिरफ्तार

तीन लेनदेन में 23 लाख निकाले, त्वरित शिकायत से 15 लाख होल्ड

कुछ ही समय में तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए खाते से कुल 23 लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर रकम कटने के संदेश पहुंचने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद संबंधित बैंक से संपर्क कर खाते से निकाली गई रकम में से 15 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी हिरासत में

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर साइबर ठगों और लेनदेन के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin