Spread the love

हल्द्वानी निवासी सैन्यकर्मी पर प्रेमिका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल

अल्मोड़ा/हल्द्वानी। लमगड़ा की एक युवती की दोस्ती कुछ माह पूर्व हल्द्वानी निवासी युवक सी हुई धीरे धीरे दोनों में आपस में बात होने लगी और दोनों करीब आ गये। लड़का फौज में नौकरी करता है। इस बीच सूत्रों के मुताबिक लड़की द्वारा लमगड़ा थाने में 25 जनवरी को सैन्यकर्मी के खिलाफ एक तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर हल्द्वानी निवासी विकास नेगी (26) निवासी नयाबाद छड़ायल हल्द्वानी से उसकी दोस्ती हुई।

उसने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 417 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामला महिला थाने को हस्तांतरित हुआ। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

एसएसपी देवेन्द्र पिंचा ने महिला थाना पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश दिये थे। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी विकास नेगी को उसके निवास स्थान हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश का न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल माया देवी, अनिल कुमार आदि शामिल थे।


Spread the love